(हरेश उपाध्याय) दिल्ली/गाजियाबाद:-गाजियाबाद में कथित रूप से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है।पीड़ित महिला ने आठ साल बाद अपने लिव इन पार्टनर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।इंदिरापुरम में पिछले आठ साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पार्टनर अपना धर्म छिपाकर उसके साथ रह रहा था। इस दौरान महिला को एक बच्चा भी हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता का कहना है कि उसे अपने पार्टनर के धर्म के बारे में तब पता चला,जब वह बिहार के अररिया स्थित उसके गांव गई।उसके बाद उसके पार्टनर ने उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसके पार्टनर का नाम शाहनवाज है लेकिन वह उसे सुमित यादव के नाम से जानती थी। पीड़िता के मुताबिक उसका लिव-इन पार्टनर शाहरुख खान का फैन है। इसलिए वह महिला का नाम गाैरी खान और बेटे का नाम आर्यन रखना चाहता था।इसके लिए वह लगातार पीड़िता पर दबाव भी बना रहा था।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



