google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की बी.एस. फाउंडेशन ने की निःशुल्क सिलाई केंद्र की स्थापना



नोएडा | बी.एस. फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर   बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-49 स्तिथ बरौला गांव में पहला निःशुल्क सिलाई केंद्र की स्थापना की गई है।
इस पहल की शुरुआत पारुल कुमारी के जीवन संघर्ष से जुड़ी है। पारुल कुमारी ने पहले कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी, लेकिन ग्राहकों की कमी के कारण दुकान नहीं चल पाई। किराया, सामान और आर्थिक दबाव ने उन्हें गंभीर संकट में डाल दिया ऐसे कठिन समय में बी.एस. फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा ने पारुल कुमारी का हाथ थामा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का नया मार्ग दिखाया।


डॉ. बबीता शर्मा ने पारुल को सुझाव दिया कि बी.एस. फाउंडेशन के माध्यम से एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करते हैं जहाँ आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाएं और युवा लड़कियाँ सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।


बी.एस. फाउंडेशन की ओर से पारुल कुमारी को उच्च गुणवत्ता की सिलाई मशीन, तथा सिलाई से जुड़ा समस्त आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया। साथ ही आसपास की पांच छात्राओं को चिन्हित कर सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत करवाई गई।


फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा ने कहा कि यदि महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ें, तो केवल एक परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज सशक्त होता है। विकास का असली मंत्र यही है कि यदि आप संभल गए हैं, तो अपने पीछे रह गए लोगों को भी साथ लेकर चलें। उनहोने बताया कि सिलाई सीखने आने वाली महिलाओं की पूरी फीस बी.एस. फाउंडेशन द्वारा वहन की जाएगी। धागा, कैंची, कटर एवं सिलाई से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री भी फाउंडेशन की ओर से ही उपलब्ध कराई जाएगी।


इस अवसर पर बी.एस. फाउंडेशन की महिला टीम उपस्थित रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)