google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का खुदरा बाजारों में तीसरा दिन मस्तुरी बाजार में किया विरोध प्रदर्शन



समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख


मस्तुरी। अखिल भारतीय व प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन पर बढती महंगाई को लेकर खुदरा बाजारों में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विधानसभा मस्तुरी में भी लगातार मंहगाई के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।आज बढती मंहगाई को लेकर मस्तुरी सप्ताहिक बाजार में प्रदर्शन किया गया।
मस्तुरी पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया के अध्यक्षता में मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार को घेरे में लेते हुए जनता व व्यपारियो को महंगाई के कारण आथ पूरा देश त्राहि त्राहि कर रही ,मोदी सरकार कैसे मजदूर वर्ग से लेकर सभी वर्ग के लोगों को परेशान कर रखा है विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी पदाधिकारियों ने बाताया।
पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि कैसे आज देश में राज्य में गांव में शहर में महंगाई का जोर चल रहा है।उन्होंने बताया कि 75वर्ष आजादी के बाद ऐसा पहली बार देश का स्थिति है कि महंगाई के कारण देश में चारों तरफ़ त्राहि त्राहि मंची हुइ है।महंगाई क्यों बढ रही है।पहले तो कांग्रेस के समय में आवश्यक चीजों की स्थिति सामान्य चल रही थी।अब क्या हो गया,मोद सरकार को अगर किमत बढानी ही थी तो किसानों की उपजों का बढाना चाहिए, आवश्यक चीजों में क्यों लगातार किमत बढाया जा रहा है।जैसे हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित के लिए अनेक अनेक योजना बनाकर छत्तीसगढ़ के जनता को खुशहाल कर रहा है। वैसे ही केंद्र में बैठा मोदी सरकार क्यों नही चाहता कि गरीबों का भला हो किसानों का भला हो,हमेशा उद्योग पतियों बढावा देने के बारे में सोचता रहता है। ये दोगला सरकार है उद्योग पतियों का सरकार है।किसानों का गला काटकर,छोटे छोटे व्यापारियों का पाकेट मारकर अडानी, अंबानी के तिजोरी भर रहा है।ए पाकेट मार सरकार को शरम आनी चाहिए।दुध, दही आटा सब्जी रोजमर्रा जैसी चीजों पर जीएसटी टैक्स लगाकर आम गरीबों का जीना हराम कर रखा है।दुध जैसे चीजों पर टैक्स लगाकर रसोई के चीजों पर जीएसटी कर लगा कर क्या चाहती है,इस मोदी सरकार को छोटे छोटे बच्चों की आह लगेगी।जितना लोगों की रोजी नही है कही उससे ज्यादा रोजमर्रा चीजों की किमत है,तो जनता कैसे अपना जीवन यापन करेंगे। आज जनता के किसानों के बारे कौन सोचेगा कांग्रेस पार्टी जनता और किसानों के बारे सोचती है,इसलिए आने वाले चुनाव में2023और2024को राज्यों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी और इस लुटेरे सरकार से देश की जनता को मुक्ति दिलाने हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी ने भी कहा कि बढती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध आंदोलन लगातार कर रही है।आज व्यपारियो को लोगों को ध्यान देना चाहिए कि कल बाजारों में वस्तु की कीमत क्या थी,और आज स्थिति क्या है,इसका जिम्मेदार मोदी है।भारतीय जनता पार्टी किसानों ,युवाओं, महिलाओं का विरोधी है,इसी कारण जन जन की जरुरत की चीजों की कीमतों पर जीएसटी कर लगा रही है।कांग्रेस की सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं सभी वर्गो का साथी है।भाजपा संप्रदायिकता फैला कर जातीवाद फैला कर आपस में देश को लडाने का काम करती आ रही है।हर चीजो पर जीएसटी कर लगाकर लोगों को परेशान कर लोगों को गुलाम बनाना चाहती है।
कांग्रेस सरकार लोगों के बीच जा जा कर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।भाजपा सरकार हमारी संस्कृति को खत्म करना चाहती है ।धर्म के नाम पर देश में लोगों को भडकाने का काम कर रही है। हमारे छत्तीसगढ़ सरकार से मोदी सरकार को सिख लेना चाहिए जो हमारी संस्कृति, हमारे धरोहरों को बचाने के लिए पर्व पर्व में मांस मदिरों की दुकानों को बंद कराकर भारतीय संस्कृति को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।2024 में हमें ग्यारह के ग्यारह लोकसभा की सीटों को जिता कर हमें कांग्रेस की सरकार बनाना है,केंद्र में राहुल गांधी की सरकार बनाने हैं।राज्यों में देश में कांग्रेस की सरकार बनाकर फेकू मोदी सरकार से देश को बेचने से बचाने हैं।
वहीं प्रदेश की महिला कांग्रेस सचिव किरण तिवारी ने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी तो करोड़ों युवाओं को नौकरी दिलाने का वादा किया था अगर युवाओं को नौकरी मिल गई होतीं तो महंगाई का इतना असर नहीं होता।अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नही रहता तो सोचा आज छत्तीसगढ़ का क्या हाल होता ,हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीब किसानों, महिलाओं ,युवाओं के बारे में सोचकर गोबर कै भी रोजगार का सहारा बनाकर लोगों के गरीबी दूर करने का प्रयास कर रही है जो सराहनीय है।किसानों की कर्जा माफी कर,भूमिहीन लोगों को भी सालाना सात हजार दे रहा है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारी आज कैसी स्थिति है सब देख रहे हैं।इसके पहले भाजपा की रमनसरकार थी तो छत्तीसगढ़ के राशन भी काटे जा रहे थे। मै मोदी से कहना चाहती हूँ कि मोदी जी हमें घर घर तिरंगा नही घर घर नौकरी चाहिए जो आपने वादा किया था।हम तिरंगे का सम्मान करना जानते हैं हमें आप मत सिखाएं।आज देश में हर घर युवाओं को नौकरी चाहिए।
महंगाई के विरोध में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी बढती मंहगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर मोदी को बहुत कोसा।
इस अवसर पर पूर्व छाया विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव किरण तिवारी, लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रुपेश रोहिदास, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव अशोक पटेल,जी एस जोहर, जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत, जनपद सदस्य नारद रजक, युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल,, ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,मजदूर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, रमा शुक्ला,पूर्व मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, अखिलेश दुबे, अजय शर्मा, अमृत राठौर,विशंभर खुटे, दूजराम सूर्यवंशी, उमेश कश्यप, विक्रम तिवारी, भाऊ पाठक, सुनिल गुज्जर, विक्की नायक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)