google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 192 लीटर विदेशी शराब बरामद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज जिले में शराब तस्करों और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सघन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी।


टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।
उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि फरार चालक और मुख्य आरोपी की पहचान की जा रही है तथा उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)