62 मुद्दों पर बनी सहमति, ट्रैक मेंटेनर बीट घटाकर 12 किमी, रनिंग स्टाफ प्रमोशन 31 दिसंबर से लागू
समाज जागरण
बिलासपुर।
बिलासपुर रेल मंडल में वर्ष 2025 की अंतिम पीएनएम (स्थायी वार्ता तंत्र) बैठक का आयोजन 17 एवं 19 दिसंबर को बिलासपुर डीआरएम सभागार में किया गया। दो दिवसीय इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमल खोईवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक मीना ने की।बैठक में द्वितीय अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीनिवासन राव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंशुमन मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहिना तोफिल खान सहित बिलासपुर मंडल के समस्त विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।एकल मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के साथ आयोजित इस दो दिवसीय पीएनएम बैठक में रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़े 62 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर उनके निराकरण का मार्ग प्रशस्त किया गया।
मजदूर कांग्रेस की सशक्त भागीदारी
बैठक में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, संयुक्त महामंत्री बी. कृष्ण कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष साईं किरण, केंद्रीय पदाधिकारी जी.एस. आइच, राजेश खोपारागड़े, डी.डी. महेश, शुभम उपाध्याय, मंडल रनिंग शाखा सचिव आर.के. यादव सहित बिलासपुर मंडल के समस्त शाखा सचिवों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
सभा को संबोधित करते हुए डीआरएम बिलासपुर राजमल खोईवाल ने कहा कि मजदूर कांग्रेस हमेशा रेल कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।
बैठक में मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेल प्रशासन द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख हैं, ट्रैक मेंटेनर की पेट्रोलिंग बीट 16 किमी से घटाकर 12 किमी
सायंकाल एलाउंस जारी करने का आदेश,
रनिंग कर्मचारियों का प्रमोशन 31 दिसंबर से पहले लागू,120 किमी साइडिंग एलाउंस हेतु प्रक्रिया प्रारंभ,अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णयों में री-डिप्लाइमेंट (पुनः पदस्थापना) कर्मचारियों को विकल्प देने का निर्णय,अपग्रेडेड सीनियर सुपरवाइजर (4800 ग्रेड पे) जिनका बेसिक 43600 है, उन्हें नाइट एलाउंस का लाभ
रेल आवास एवं कार्यालयों में सुविधाओं का विस्तार,रेल कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधाओं में वृद्धि,अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति
अधिकारियों का सम्मान
मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने वर्ष 2025 की पीएनएम बैठकों में रेल कर्मचारियों के मुद्दों के निराकरण में सहयोग देने हेतु बिलासपुर मंडल के सभी विभागीय अधिकारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



