विवेक कुमार समाज जागरण संवाददाता
मोहनलालगंज।संवाददाता
राजधानी लखनऊ की विधानसभा क्षेत्र 176 मोहनलालगंज के सेक्टर समेसी और मीरखनगर में शनिवार को समाजवादी पार्टी से जुड़े बीएलओ-2 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग से मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए प्रेरित करना रहा।
बैठक में सांसद आर के चौधरी, पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, सपा अधिवक्ता सभा के श्रवण कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर वर्मा, विजय यादव सहित संबंधित सेक्टर व बूथ अध्यक्ष तथा बीएलओ-2 उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान बीएलओ-2 को मैपिंग कार्य की महत्ता बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने की अपील की गई। साथ ही बूथ स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने दोनों सेक्टरों के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बूथ पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।
इस बैठक और बूथ भ्रमण को आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
इस मौके पर बरजोर यादव, ओमकार लोधी, सुभाष गुप्ता, कलासर रावत ,वेद प्रकाश रावत, सहदेव रावत, राम सनेही, सुरेश, विशम्भर रावत, आदि लोग मौजूद रहे।



