समाज जागरण ब्यूरो
सोनभद्र। जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.02.2026 को समय 17:05 बजे उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



