google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना पुलिस को बड़ी सफलता : 3 माह से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माली थानाकांड संख्या 126/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि आकाश तिवारी पिता युगल तिवारी, ग्राम मिर्जापुर थाना माली को हत्या के प्रयास के मामले में बड़ेम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।


थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि आरोपी पिछले 3 माह से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा इसके विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आरोपी कई आपराधिक कांडों में शामिल रहा है, जिसमें चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)