दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हीरालाल सिंह, पिता शिव किशोर सिंह, ग्राम मोहर कर्मा थाना माली, जिला औरंगाबाद के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष संजीत राम द्वारा बताया गया कि न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसके आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



