google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिल देव यादव, पिता सोमर यादव, ग्राम कुरगांय, थाना माली, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।यह गिरफ्तारी माली थाना कांड संख्या 183/26 के तहत की गई है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप है और घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)