
बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित नेता का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन खुशी की बात :-अनिमेष हर्षवर्धन
कैमूर के कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी और पार्टी को नए सिरे से खड़े करने ,पार्टी को गति देने के लिए शुभकामनाएं दी कांग्रेस नेता पूर्व विदेश राज्य मंत्री प्रोफेसर के के तिवारी के भतीजे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बक्सर सह पूर्व( संगठन सचिव बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी )अनिमेष हर्षवर्धन उर्फ बिपुल तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पुरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से मल्लिकार्जुन खडगे आज मतों के गिनती के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए।मल्लिकार्जुन खडगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हम कांग्रेस जनों को एक आस की किरण नजर आ रही है इनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पुनः अगामी चुनाव के बाद केन्द्र में सत्ता सम्भालने की सम्भावना प्रबल हो गई है।बाबू जगजीवन राम जी के बाद यह दुसरा मौका है जब कोई दलित समाज से कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।वरीष्ठ राजनेता, लोकसभा और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके प्रखर वक्ता
मल्लिकार्जुन खडगे जी कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित करने का काम करेंगे और कांग्रेस पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को वापस लायेगी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



