google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ममता सरकार को शर्म आनी चाहिए..” बोले अधीर रंजन चौधरी

समाज जागरण डेस्क दिल्ली कोलकता

कोलकता: पश्चिम बंगाल के संदेशखली मे महिला के द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन के समर्थन मे पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने आज मुर्शिदाबाद में कहा, “पश्चिम बंगाल की महिलाएं संदेशखाली में अपने सम्मान की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। टीएमसी सरकार को इस पर शर्म आनी चाहिए…”

बताते चले कि संदेशखाली मे महिलाएँ लगतार विरोध प्रदर्शन कर रही है और टीएमसी ने शाहजहाँ शेख को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। महिलाओं का कहना है कि जब तक टीएमसी के तीनों नेता गिरफ्तार नही होता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा भले ही संदेशखाली के महिलाओ के लिए न्याय की मांग से हजारों किलोमीटर दूर हो लेकिन अधीर रंजन चौधरी के इस टिप्पणि से वोट बैंक के लिए न्याय यात्रा करने वालों के दिलों दिमाग मे बत्ती जलाने के काम करेगा। वोट बैंक कि राजनीति और मौका परस्त राजनेता आखिर कब तक संदेशखाली के आदिवासी दलित महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर चुप रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)