दार्जिलिंग: समाज जागरण:
स्कूल छात्रा से रेप के आरोपी का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। शुक्रवार को खोरीबाड़ी के चक्करमारी श्मशान घाट से आरोपी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृतक का नाम जगदीश राय है। वह लोक कलाकार थे।जानकारी के अनुसार, जगदीश राय पर नौकरी दिलाने के नाम पर नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इसके बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। बाद में नाबालिग ने पूरा मामला परिवार को बताया। इसके बाद नाबालिग के पिता ने कल खोरीबाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
इस बीच आज सुबह चक्करमारी श्मशान घाट से आरोपी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



