google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीसीबार मुख्य पथ हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल,CHC में चल रहा इलाज

समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर

पलामू (झारखंड) 21 मार्च 2023 :-कुटमु-उंटारी रोड मुख्य पथ पर तीसीबार गांव के पास हुयी सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया.स्थानीय लोगो ने तत्काल घायल युवक को निजी वाहन से विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.जहां उसका इलाज चल रहा है.घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सतेंद्र कुमार व गौतम कुमार कर रहे है.उन्होंने ने बताया कि घायल युवक अब खतरे से बाहर है.घायल युवक तीसीबार खुर्द निवासी सुमंत प्रजापति का पुत्र रोहित कुमार बताया जा रहा है.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)