google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण को ले बघमनवा पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर

पलामू (झारखंड) 21 मार्च 2023 :- मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण को ले कर विश्रामपुर प्रखंड के बघमानवा पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया.ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मंजू देवी व संचालन रोजगार सेवक लालदेव राम ने किया.बैठक में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण से सम्बंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई.इसके अलावा सभा में कई जनहित मुद्दों पर भी चर्चा हुई.चर्चा के उपरांत ग्राम सभा में कई जनोपयोगी योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया.मौके पर समाजसेवी मनीष कुमार,रघुराई बैठा,प्रवेश गुप्ता,जगनारायण पाल,रामेश्वर ठाकुर,उपेंद्र बैठा,ग्राम रोजगार सेवक,वार्ड सदस्य,स्वंम सेवक,जलसहिया,स्वास्थ्य सहिया,आगनबाड़ी सेविका,जन वितरण प्रणाली दुकानदार,जेएसपीएल कर्मी,पीटीसी कर्मी,पंचायत समिति सदस्य सहित कई लोग मौजूद थे.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)