समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पिपलावा थाना क्षेत्र के शहररामपुर गांव में अज्ञात अपराधियो ने मंगलवार की रात गोली मारकर एक ब्यक्ति की हत्या कर दिया।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पिपलावा थाना अंतर्गत शहररामपुर गांव निवासी चंद्रशेखर शर्मा मंगलवार की रात खाना खाकर घर मे सो गया। जिसका खून से लथपथ शव बुधवार की सुबह घर से बरामद हुआ है। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल पटना भेज दिया। वही मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्रशेखर शर्मा के घर के गेट के पास खून बिखरा पड़ा था और खून से लथपथ शव भी दरवाजे के पास पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार चंद्रशेखर शर्मा की पत्नी जा देहांत पहले ही हो गया है। इनका कोई संतान भी नही है। वही भाई भतीजे भी पटना में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की नीयत से घर मे घुसे चोरों की आहट से चंद्रशेखर शर्मा की नींद खुल गयी होगी। जिनके द्वारा विरोध किये जाने पर चोरों ने इन्हें गोली मार कर हत्या कर दिया होगा। वही पुलिस हर मुद्दे पर मामले की तहकीकात में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



