दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 अक्तूबर 2024 आदि गंगे पुनपुन नदी नबीनगर के छठ घाट पर हर्षोल्लास के साथ छोटी दीपावली के अवसर पर दीपदान किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे और पुरुषों ने दिए जलाए।नबीनगर में छोटी दिवाली के अवसर पर काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव मे जोर आजमाइश किए रहे पावर स्टार की पत्नी ज्योति सिंह मौजूद रही और पवित्र पुनपुन नदी के छठ घाट पर उनके द्वारा भी दीप जलाकर नबीनगर वासियों को दीपावली की शुभकामना दिया गया।वहीं दीपोत्सव में राम लक्ष्मण सीता और हनुमान के रूप में छोटे छोटे बच्चों की झांकी आकर्षित कर रहा था। इसके पूर्व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।ज्योति सिंह को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी,अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह,उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक, एवं अन्य गणमान्य लोगो द्वारा फूलमाला,अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।वही ज्योति सिंह द्वारा नन्हे नन्हें बच्चे जो राम सीता लक्ष्मण और हनुमान के रूप में झांकी के लिए तैयार किए गए थे को फूलमाला पहनाया और मिठाई खिला कर स्वागत किया। मौके पर प्रदीप सिंह,इंदल सिंह,अजय प्रसाद,सुनील बॉस, धनंजय सिंह,राहुल रावत उदय प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



