google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मरने का किया प्रयास

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 5 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के मझियावाँ पंचायत के शिवसागर गांव में एक नव विवाहिता को जलाकर मारने का खबर प्रकाश में आया है। मिली सूचना के अनुसार विवाहिता सुषमा देवी को ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार को रात्रि में सोए हुए अवस्था में सुषमा को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। इसकी खबर जब मायके वालों को लगी तब गंभीर रूप से जली हुई सुषमा को इलाज के लिए मायके वाले सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।मायके वालों द्वारा बताया गया कि सुषमा का 1 वर्ष पूर्व सोनू चौहान के साथ प्रेम विवाह हुआ था।बाद में दहेज को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करते थे। मामले में सुषमा के पिता सुरेंद्र चौहान ने पति सोनू चौहान,भाई रविंद्र चौहान,भाभी सुगंधी देवी,टुनटुन चौहान और लवकुश कुमार को नामजद आरोपी बनाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)