google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठनका गिरने से एक की मौत चार घायल, इलाज जारी

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के हटियां गांव में शुक्रवार को करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तथा चार लोग जख्मी हो गये, जख्मियों का इलाज ईंटम्हां के एक निजी क्लिनिक में जारी है। मृतक हटियां गांव निवासी रौशन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पिता चंदन सिंह बताया जाता है। इसी गांव के चार जख्मियों में पिंटू कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता बीरेंद्र सिंह, हृदया नंद कुमार उम्र करीब 17 वर्ष पिता भगवती महतो, विकास कुमार उम्र करीब 15 वर्ष पिता प्रमोद मेहता व जितेंद्र सिंह उम्र करीब 33 वर्ष पिता केशो यादव बताया जाता है । बताया गया कि जितेंद्र कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास एक पेड़ के नीचे पांचों वर्षा से भीगने के डर से खड़े थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जहां बताया गया कि गर्जन व चमक इतनी तेज थी कि कहना मुश्किल है। आकाशीय बिजली गिरने के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सुना कि पेड़ पर बिजली गिरी है वहीं पर पांच लोग थे तो अफरा तफरी मच गया। पांचों लोगों को इलाज के लिए सीएचसी काराकाट लाया गया जहां डॉक्टर ने एक कि मौत की पुष्टि कर दी। चार जख्मियों को परिजनों ने इलाज के लिए ईंटम्हां निजी क्लिनिक में ले गये, जहां इलाज जारी है । मृत रौशन कुमार दो बहनों में इकलौता भाई था। बेटे की मौत से माता पिता काफी सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ राहुल कुमार सिंह व पुलिस सीएचसी पहुंची। शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)