राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेड़ाहरियारा में एमडीएम व विद्यालय विकास राशि को लेकर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यक एक दूसरे के खिलाफ हो गए।प्रबंधन समिति ने बताया प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय विकास राशि का उपयोग विद्यालय के विकास कार्यों में नहीं कर रहे।पिछले तीन वर्षों से विकास राशि को लेकर प्रधानाध्यक के द्वारा मनमानी किया जा रहा है।वर्तमान में विद्यालय में जरूरी कार्य नहीं होने के कारण विद्यालय की स्थिति और बदतर होती जा रही है।वही प्रधानाध्यक ने बताया प्रबंधन समिति के अपनी जिम्मेवारी सही से नहीं निभा रहे है सिर्फ ओर सिर्फ प्रबंधन समिति अध्यक्ष का ध्यान पैसे पर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



