google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानव सेवा संस्थान ने लगाया नि:शुल्क कैंप, 152 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सैक्टर-3 स्थित जैन मंदिर में मानव सेवा संस्थान के द्वारा फ्री हेल्थ चैकअप कैंप लगाया गया। शिविर में शालीमार बाग मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच, दांतों की जांच के अलावा कई प्रकार की जांच की गई।


मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हृुए बताया कि इस कैंप में लगभग 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें चश्मे और दवाईयो का फ्री वितरण किया गया। इस मौके पर मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र यादव, चेतन अग्रवाल, डॉ बजाज, जितेन्द्र सैनी, नरेश सैनी के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर चेतन अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर सभी को आयोजित करने चाहिए, ऐसे शिविरों से लोगों को स्वास्थ्य की सेवाएं उनके घर के समीप ही मिल जाती है, इसलिए सभी को ऐसे शिविर आयोजित करने चाहिए। शिविर में आये हुए लोगों ने आयोजको के कार्यों की सराहना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)