नगवां ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवों का हाल।
ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई किया जा रहा है लेकिन बहुत घरों में नल ही नहीं लगाया गया, और कागज में सभी घरों को पानी सप्लाई किया जा रहा है।
जल जीवन से सभी घरों को पानी देना है, क्षेत्र के कर्मचारियों की लापरवाही कुछ घरों को छोड़ दिया गया और आज तक वहां पर जल नल नहीं लगाया गया।जिस घर में जल नल नहीं लगाया गया उन घरों में पानी कहां से आता होगा यह सोचने की बात है। ग्राम पंचायत से अब एक भी हैंडपंप का बोरिंग और नया बोरिंग नहीं किया जा रहा है।
नगवां ब्लाक क्षेत्र के खलियारी, पंडरी, रायपुर, सुअरसोत, तेनूडाही आदि दर्जनों गांवों में ऐसा देखने को मिल है कि बहुत घरों कों छोड़ दिया गया है।अब उन घरों में पानी कहां से आए।
खलियारी के ग्रामीणों राजकुमार, विमलेश कुमार, अवधेश कुमार कुशवाहा आदि ने बताया कि हमारे घर पर आज तक जल नल नहीं लगाया गया हम लोग क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को बहुत बार अवगत कराया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत भी किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया गया, और आज तक हम लोग पीने के लिए पानी यहां वहां से लाकर पी रहे हैं।
इस सम्बन्ध में नगवां खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि यह विभाग हमारे कवरेज में नहीं आता फिर भी हम लेटर जारी करेंगे।
जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेन्द्र पांडेय ने कहा कि जल निगम से संस्तुति मिलने के बाद ही उन घरों में पानी सप्लाई के लिए कार्य किया जा सकता है।
इसके बाद जल निगम के जुनियर अभियंता विवेक सिंह ने बताया कि हमे जानकारी नहीं है हम नाम नोट कर लें रहे हैं तत्काल इसकी जांच कराएंगे और जहां घरों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है वहां पर जैसे भी सम्भव होगा पाइप लाइन से नल लगाकर पानी सप्लाई किया जाएगा।



