दैनिक समाज जागरण पंजाब चीफ ब्यूरो प्रमुख
जैतो,10 अक्तूबर :आज जैतो तथा आसपास के शहरों व मंडियों में अखंड सुहाग का प्रतिमान करवा का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निराहार रहकर अपने वैवाहिक जीवन में सुख- शांति और पति की दीर्घायु व सफलता के लिए शुक्रवार को रखा।हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व पति को प्रति समर्पण की भावना को प्रकट करता है। यह पति – पत्नी के बीच सामंजस्य और रिश्ते की ऊष्मा को दमकता है और आधुनिक भी इस परंपरा कोt डिगा नहीं सका है। इसमें और ज्यादा संवेदनशीलता, समर्पण और प्रेम की अभिव्यक्ति परिलशित हो रही हैं। इस दिन सजना के लिए सजनी पूरे पारंपरिक परिधानों सोलह श्रृंगार कर नई दुल्हन की तरह सजती है और पूरे दिन निराहार रहकर अपने सौभाग्य के लिए मां गौरी का व्रत करतीं हैं और पूजा अर्चना के उपरांत रात्रि को चंद्रमा निकलने पर उसे अर्ध्य देकर अपने पति के हाथ में पानी की घूंट पीकर व्रत खोलती हैं। आज सुहागिनों को चांद के दीदार का उत्सुकता से इंतजार रहा। उल्लेखनीय है कि यह व्रत अन्य सभी व्रतों से काफी कठिन है क्योंकि दिनभर निर्जल रह कर रात्रि को चांद देखकर ही कुछ खाया- पिया जाता है। बाजारों में खास चहल देखने को मिली।महंदी लगवाने के लिए कल तथा आज बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में आई।गली मौहल्लों में भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। दूसरी तरफ ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही थी। महिलाओं में दिन प्रति खासकर करवा चौथ पर मेंहदी तथा ब्यूटीशियन का क्रेज बढ़ रहा है इस लिए ही ब्यूटी पार्लरों पर इतनी भीड़ लगी कि एडवांस में नंबर लेना पड़ा जिसके लिए महिलाओं को 8-10 घंटे इंतजार करना पड़ा है। एक सप्ताह से सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी नजर आई।हर साड़ी, ज्वैलरी, मनियारी आदि पर सोलह श्रृंगार का सामान खरीदने में खूब व्यस्त रही। दुकानों में रौनक इतनी थी कि कई जगहों पर तो पैर रखने की भी नहीं थी। महिलाएं न केवल अपने श्रंगार की तैयारी कर रही थी बल्कि अपने घर की सजावट के लिए भी रंग बिरंगी लाइटस और सजावटी सामग्री खरीदी। लोगों में उत्साह और परंपरा दोनों का मेल देखने को मिला। वहीं, करवा चौथ व्रत को लेकर हलवाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही,जहां लोगों ने अपनी पत्नियों की सरघी के लिए मिट्टियां,फेनियां,पेठा,मीठे रोट व अन्य मिठाई की खरीदारी की।
इस बीच कनाडा में रहने वाली इंजीनियर शालिनी शर्मा पत्नी ई.दिनेश शर्मा ने बताया कि कनाडा में रहने वाली अपनी सहेलियों के साथ करवा चौथ व्रत को बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ करती हैं। उन्होंने कहा कि यह व्रत पति-पत्नी के बीच to विश्वास, प्रेम और पवित्रता की डोर के साथ बंधा एक ईश्वरीय बंधन है। यह बंधन,सुखद, अपनेपन और सुरक्षा का अहसास दिलाता है। इंजीनियर शालिनी शर्मा ने कहा कि करवा चौथ इसी बंधन को अटूट रखने की कामना के साथ किया जाता हैं। यह आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूती प्रदान करता हैं। हिंदू महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत अखंड सुहाग को देने वाला माना जाता हैं।इह विश्वास को लेकर ही हिंदू महिलाएं चाहे वह विदेशों में रहती हैं लेकिन वह इस व्रत को जरूर रखती हैं और अपने प्रियतम की लंबी उम्र, सुख – समृद्धि तथा सफलता के लिए विशेष प्रार्थना करती हैं।




