google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांसद प्रतिनिधि ने मतदान केंद्र स्थल परिवर्तन को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन।

अरविंद कुमार यादव
दैनिक सामाज जागरण संवाददाता कटकमसांडी

कटकमसांडी प्रखण्ड के पेलावल बूथ संख्या 97 का स्थल परिवर्तन करने को लेकर कटकमसांडी पूर्वी सांसद प्रतिनिधि बिरेन्द्र कुमार बीरु ने सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कटकमसांडी अनिल कुमार गुप्ता को एक लिखित आवेदन दिया है आवेदन में कहा गया है कि 97 मतदान केंद्र संख्या अभी पेलावल तहसील कचहरी में अवस्थित है जिसमें मुहल्ला उतरी शिवपुरी कृष्णा नगर के मतदाता की संख्या लगभग 90 प्रतिशत है और कृष्णा नगर से मतदान केंद्र की दूरी लगभग तीन किलोमीटर से भी अधिक है जिसके कारण अधिकतर मतदाता मतदान करने में रुचि नही लेते हैं व मतदान प्रतिशत कम होता है इसलिए मतदान केंद्र को सेंट्रल पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर में किया जाय ताकि मतदान करने में मतदाताओं को सहूलियत होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)