google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार – सीजीएम

विजय कुमार अग्रहरी/ ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के अंतर्गत कॉलोनी परिसर में प्रत्येक रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कॉलोनी स्थित हाथी पार्क में सुबह सात बजे से परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों,श्रावणी मेला समिति के पदाधिकारियों तथा स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाना तथा नागरिकों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है।


विदित हो कि परियोजना प्रमुख द्वारा तापीय परियोजना के विभिन्न कार्य स्थलों तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निरीक्षण कर स्वच्छता का जायजा लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिया जा रहा रहा है जिससे की इस भीषड़ गर्मी में किसी प्रकार की आग की दुर्घटना से बचा जा सके।


स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आगामी रविवार को गांधी उपवन एवं हाथी पार्क में भी विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।


इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता इं उत्पल शंकर, अधिशासी अभियंता इं बीआर पटेल, इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं वृजेंद्र सिंह यादव, इं अरुण कुमार, सहायक अभियंता इं वेद प्रकाश विश्वकर्मा,इं अजय सिंह, इं पंकज पांडेय, इं कमलेश कुमार, इं उपेंद्र यादव, इं त्रियुगी नारायण, अवर अभियंता अनिल पटेल अन्य कार्मिकों में वीके आनंद, श्यामबिहारी सिंह, अभिषेक सिंह, सीलियम मसीह, इंद्रेश सिंह, अभय सिंह, सूरज गुप्ता, प्रमोद कुमार मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल, राजकुमार यादव, सतेंद्र मौर्या, सुशील यादव, चंद्रिका, भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम से सदानंद यादव, उमेश तिवारी, चंद्रमोहन यादव, निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)