google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तुरी : अग्रहरि समाज के पदाधिकारी पहुंचे मल्हार, एस एन गुप्ता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, अजय गुप्ता को मुख्य ट्रस्टी नियुक्त किया गया।

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

मस्तूरी । अग्रहरि समाज बिलासपुर के चांटीडीह में बने धर्मशाला भवन के ट्रस्टी बनाने हेतु समाज के पदाधिकारी मल्हार बुढिखार पहुंचे। यहां उन्होंने एस एन गुप्ता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक तथा अजय गुप्ता को मुख्य ट्रस्टी नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय अग्रहरि, संतोष गुप्ता बिलासपुर, अग्रहरी समाज अध्यक्ष मनीष गुप्ता महामंत्री ,सूरज बली गुप्ता संरक्षक, अशोक अग्रहरि कोषाध्यक्ष, डॉ गिरजा शंकर अग्रहरी युवा अध्यक्ष , संतोष गुप्ता सुहानी भोजनालय, राहुल अग्रहरि युवा महामंत्री आदि मौजूद थे।

पदाधिकारियों ने समाज सुधार हेतु नए नियम बनाने पर चर्चा किया। साथ ही मां डिडनेश्वरी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन भी किए किए। यहां पर गुप्त नवरात्र के अवसर पर 19 जून से 23 जून के मध्य होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर विजय पांडे, रविंद्र वैष्णव, विजय गुप्ता, रामाश्रय गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता आदि ने समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा समाज हित में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। शेष नारायण अग्रहरि एवं राजेश पांडे लेखक ने मल्हार के ऐतिहासिक धार्मिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)