कांग्रेस ;विधानसभा क्षेत्र मस्तुरी मे अस्तित्व के संकट में…



समाज जागरण की खास रिपोर्ट

बिलासपुर ।विधानसभा मस्तुरी अस्तित्व के संकट से गुजर रहा है और गंभीर आंतरिक संकट का सामना कर रहा है।आज मस्तुरी विधानसभा कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों के कारण आंतरिक अंतविरोधों के कारण अस्तित्व के संकट से गुजर रहा है।जमीनी स्तर गैरराजनीतिक कांग्रेसियों की कोई कद्र नही जमीनी स्तर से उठने वाले मेहनती कांग्रेसियों को मस्तुरी विधानसभा में महत्व नही दिया जाता।सामंती दृष्टिकोण और षड्यंत्रों से कांग्रेसी के जमीनी कार्यकर्ता त्रस्त हो चुके हैं।
मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस स्पष्ट रूप से अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा से दूर हो गई है,पिछले कुछ वर्षों का मेरा खुद का अनुभव यह रहा कि मस्तुरी कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र की हत्या कुछ गैर कांग्रेसीयों के स्वार्थ से की जा रही है।मेरे जैसे ऐसे कितने जमीनी कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है।हमें आजादी के साथ काम करने की इजाजत नहीं।
पिछले कुछ वर्षों से जमीनी कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर खत्म करने की साजिश रची जा रही है।दुर्भाग्य से षडयंत्र के शिकार अधिकांश जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति विश्वास खत्म होता नजर आ रहा है और इसका जिम्मेदार मस्तुरी विधानसभा के जो अपने आपको कट्टर कांग्रेस का बडा नेता समझते है वो सब हैं,यहां के कांग्रेसी नेताओं का हाल बाहर कुछ और अंदर कुछ है मतलब खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग है। मै यहां किसी एक विशेष के नाम पर टिका टिप्पणी नही कर रहा अगर यही स्थिति रहा तो मस्तुरी विधानसभा इस बार फिर विधायक विहीन होता नजर आ रहा है। सभी समझदार हैं कि इन सब का जिम्मेदार नेता कौन कौन हैं।एक पत्रकार होने के नाते आईना दिखाना मेरा काम है।मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस को नष्ट करने की साजिश किया जा रहा है।
कांग्रेस के सदस्यता से लेकर राहुल गांधी जी की भारत जोडो पद यात्रा जो अभी जारी है निरंतर रूप से लगातार जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपना किमती समय निकाल कर कांग्रेस का साथ दिया जिसकी मस्तुरी विधानसभा में अवलेहना अनदेखा किया गया, जो आज तक कांग्रेस के सदस्यता अभियान से लेकर भारत जोडो पद यात्रा में एक दिन अपना चेहरा भी नही दिखा सकते उन्हें मस्तुरी विधानसभा के गद्दार कांग्रेसी नेताओं द्वारा नगर परिषद में नगरपंचायत में एल्डरमैन, कृषि उपज मंडी में और अन्य प्रकोष्ठों,निगम मंडल में गैर कांग्रेसियों को जो अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी में आए हैं उन गैर कांग्रेसियों को पदाधिकारी के रूप नवाजा जा रहा है,और आगे भी सहकारी सोसायटी में नियुक्ति होना है,जिसमे पैसे की झोल सुनाई दे रही है, जो निदनीय है।
जोन,सेक्टर बूथ के पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे नेता जो मस्तुरी विधानसभा में टिकट लेकर चुनाव जितने का जो सपना संजो रहे हैं ऐसे नेताओं को बख्शा नही जाऐगा।खुद निर्णय लेने वाले अकेले चार लोगों को लेकर चुनाव नही जीत सकते, जबतक जमीनी कार्यकर्ताओं, जमीन पर जनता के संपर्क में नही रहेंगे जब तक जमीनी जनता कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करेंगे चुनाव जीत ही नही सकते।
मस्तुरी विधानसभा के जोन, सेक्टर, बूथ व जनता का कहना है कि हमें जनता का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाला कांग्रेसी नेता की आशा है गद्दार और मुहदेखी नेताओं की नही। जय कांग्रेस। गणेशदत्त राजू तिवारी मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)