google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तूरी विधानसभा के बोहारडीह में धान खरीदी उपकेंद्र तत्काल खोलने हेतु कलेक्टर बिलासपुर ने दिया आदेश



डॉ जायसी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर बिलासपुर की मुलाकात

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गोंडाडीह से अलग कर ग्राम बोहारडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु ग्राम बोहारडीह,केवटाडिह, भुतहा के किसानों के मांग पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर बिलासपुर आदरणीय सौरभ कुमार जी से मुलाकात कर मांग रखी गई, कलेक्टर बिलासपुर ने कहा कि ग्राम बोहारडीह में नवीन धान उपार्जन केंद्र हेतु विभागीय प्रस्ताव मंगा कर 24.2950 हेक्टेयर भूमि के रकबे का धान बोहारडीह में खरीदी हेतु नया केंद्र खोलने हेतु शासन को प्रस्तावित किया गया है । तदुपरांत टेलीफोन के माध्यम से पहले ही डॉ. जायसी द्वारा कलेक्टर बिलासपुर से बात कर तत्काल उप केंद्र खोलने हेतु बात करने पर पहले ही खाद्य शाखा बिलासपुर के खाद्य अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है,कलेक्टर महोदय के अवगत कराने पर संबंधित क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. जायसी के नेतृत्व में कलेक्टर बिलासपुर आदरणीय सौरभ कुमार जी का गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)