मेरी कोशिश है कि मैं जिले के सभी पूजा पंडाल जाऊं- सांसद
दशहरा की बधाई देने गांव – गांव जा रहे – सांसद
अररिया मेरा परिवार है, मातारानी सबको खुशहाल रखे- सांसद
अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा
दुर्गा पूजा के अवसर पर सांसद प्रदीप सिंह ने फारबिसगंज विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने फारबिसगंज नगर, खवासपुर, रमय, खैरखां, मधुबनी सहित अन्य स्थानों पर जाकर मातारानी के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।
सांसद ने सभी को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा, “पूरा अररिया मेरा परिवार है। मेरी कोशिश है कि मैं जिले के सभी पूजा स्थलों पर जाकर अपने परिवार की खुशियों में शामिल हो सकूं।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है और उन्होंने नया अररिया बनाने का संकल्प लिया है।
सांसद ने कहा, “मातारानी मेरे इस संकल्प को सिद्धि प्रदान करें। अररिया में विकास के अनेकों कार्य जारी हैं, और जल्द ही सम्पूर्ण विकास की झलक देखने को मिलेगी।” उनका यह दौरा क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने और विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



