सरोज कुमार/समाज जागरण, किसनपुर, सुपौल
जिले में किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के सुपौल जिला अध्यक्ष पद पर मो मुन्नतुल्लाह खान को मनोनीत करने पर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव एवं जिला अध्यक्ष नन्द कुमार चौधरी ने पार्टी के युवा परिषद अध्यक्ष पद पर अल्प संख्यक समुदाय को दायित्व देकर साधुवाद का काम किए है मौके पर धीरेंद्र कुमार यादव,बिनोद कुमार,रामप्रभेष चौधरी,रंजीत यादव,विजय यादव,ललित यादव आदि लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



