google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एमडी ने किया अनपरा तापीय परियोजना का दौरा

बिजली कार्मिकों ने एमडी को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

प्रतिनिधियों ने मांगपत्र देकर ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

मु० हफीज फ़ुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ रूपेश कुमार, निदेशक तकनीकी इं अश्विनी त्रिपाठी तथा निदेशक नव परियोजना, इं एसके दत्ता ने बुधवार देर शाम को अनपरा तापीय परियोजना का दौरा किया। एनसीएल में कोयले से संबंधित मुद्दों पर बैठक लेने के बाद अनपरा तापीय परियोजना का निरीक्षण कर इकाइयों के परिचालन एवं अनुरक्षण का जायजा लिया फिर परियोजना के अधिकारियों में मुख्य महाप्रबंधक इं जेपी कटियार, महाप्रबंधक अ एवं ब इं दूधनाथ, महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ एएन बरनवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं, इकाइयों के वार्षिक अनुरक्षण, सुरक्षा, चिकित्सा इत्यादि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया तथा दीपावली व छठ पर्व के दृष्टिगत निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन जारी रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। प्रबंध निदेशक को सीआईएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।वहीं दामिनी अथितिगृह में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एमडी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इस दौरान प्रतिनिधियों ने उन्हें मांगपत्र देकर विगत मार्च 2023 में सांकेतिक हड़ताल के दौरान निलंबित कार्मिकों के विरुद्ध प्रचलित जांच को जल्द समाप्त कराने, वर्ष 2009 एवं बाद के सहायक अभियंताओं की सीनियरिटी लिस्ट जारी कराने, अधिशासी अभियंता, टेक्नीशियन तथा अन्य सभी संवर्ग के कार्मिकों के रिक्त पड़े पदों के विरुद्ध लंबित प्रमोशन प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने, लंबित समयबद्ध वेतनमान, पाली भत्ता का आदेश जारी करने, हॉस्पिटल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विशेषज्ञ चिकित्सकों में सर्जन, येनेस्थेसिया, कॉर्डियोलॉजिस्ट, गायनो, फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती कराने तथा अल्ट्रासाउंड और प्रोत्साहन भत्ता के साथ सभी भत्तों को पुनरीक्षित करने इत्यादि मांगो पर विस्तृत चर्चा किया। वार्ता मे मुख्य रूप से इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव, अभिषेक सिंह,वीके आनंद, मुकेश जायसवाल, श्याम बिहारी सिंह, महबूब अहमद, सूरज गुप्ता, नीरज जायसवाल, अभय सिंह, विरेंद्र वर्मा, योगेंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव, सीलियम मसीह, जितेंद्र जायसवाल, विकाश कन्नौजिया, प्रभाकर सिंह, रविकांत गौंड, इंद्रेश सिंह, अखिलेश कुमार, एल पी शुक्ल, सुनील देव, प्रमोद मिश्र समेत अधिकांश संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)