google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में लोजपा प्रत्यासी का हुआ भब्य स्वागत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 190 में राजनीति हलचल और सरगर्मियां एनडीए गठबंधन समर्थक लोजपा रामविलास R पार्टी से सुनील यादव को टिकट और सिंबल मिलने से तेज हो गयी है। वही एनडीए गठबंधन में कई दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक पर पूर्ण विराम लग गया। साथ ही सभी तस्वीरें साफ हो गई।। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की देर शाम सुनील यादव को लोजपा रामविलास पासवान (आर) के सुप्रीमों केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने टिकट और सिंबल सौंप दिया। वहीं गुरुवार को जब सुनील यादव सिंबल लेकर पालीगंज में पहुंचे तो जगह जगह पर एनडीए गठबंधन के हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जैसे ही सुनील यादव की काफिला पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के सीमा में प्रवेश किया तो दुल्हिन बाजार में जुटे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने पूरे दुल्हिन बाजार में भर्मण कर सबका आशीर्वाद लेते हुए शुक्रवार को होने वाले नामांकन के लिए आमंत्रण भी दिया। इसके बाद सुनील यादव ने ओलार्क गांव स्थित द्वापरकालीन पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर सूर्य मंदिर पहुंच कर भगवान भास्कर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जहां से चलकर काफिला पालीगंज पहुंची तथा अनुमंडल बाजार का भ्रमण करते हुए सभी लोगों से घर घर मिलकर अपने जीत के लिए आशीर्वाद लिया।
मौके पर सुग्रीव शर्मा, फ़ुदन यादव, दुर्गेश नारायण, कृष्णा प्रसाद, संदीप गुप्ता, वार्ड पार्षद दीपक गुप्ता, मोहन चौधरी, राहुल सिंह, सोनू कुमार, आभा देवी, जितेंद्र पासवान, मिथलेश कुमार, राजीव रंजन, रामकिशोर शर्मा, मुखिया निकेश कुमार, अभय शर्मा, विनय यादव, राहुल, सतेंद्र शर्मा सहित हजारों की संख्या में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)