ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नशीली दवाओं और इंजेक्शन की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। सपा ने आरोप लगाया है कि युवा तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। पार्टी के अनुसार, कई मेडिकल स्टोर बिना अनुमति के युवाओं को नशीली दवाएं और सुई बेच रहे हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। पार्टी ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि वैध और अवैध दोनों तरह के मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इस अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

सपा ने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में नशीली कफ सिरप की बिक्री को लेकर कई लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया है। बता दे कि सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं और इंजेक्शनों की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोनभद्र के नगरीय क्षेत्रों में लगातार नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। इसके कारण युवा तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शासन-प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कई मेडिकल स्टोर बिना अनुमति के भी युवाओं को नशीली दवाएं और सुई बेच रहे हैं। हाल ही में नशीली कफ सिरप की बिक्री को लेकर कई लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद सोनभद्र में वैध और अवैध मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं का कारोबार जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



