google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक, 7 से 14 मार्च तक मंडलों में आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज
21 फरवरी (शनिवार)।
स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, मंझिया मार्ग में प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। तत्पश्चात वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी 7 मार्च से 14 मार्च तक जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता एवं जनसंपर्क जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण में कार्यशालाओं के आयोजन पर विशेष बल दिया।


बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, जिला महामंत्री कौशल झा, मनीष सिन्हा, पंकज कुमार साहा, राकेश गुप्ता, जय किशन प्रसाद, प्रोफेसर मीना कुमारी, खुशो देवी, लखवीर कोर, संजय पासवान, अरविंद मंडल (नगर अध्यक्ष) सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं मीडिया प्रभारी सुबोध महेश्वरी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)