google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद जी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर 2024 की सफलता हेतु जनपद के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बैंक ऋण एनपीए जो राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्मिलित किए जा सकते हैं ऐसे मामलों का अधिक से अधिक चिन्हीकरण किया जाए ताकि लोगों को ऋण से छुटकारा मिले एवं बैंकों को एनपीए ऋण की धनराशि वापस दिलाई जा सके। बैठक में एलडीएम गोपाल शेखर झा समेत सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)