google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहंदी की कलाकृतियों में दिखा भारतीय संस्कृति का रंग, मां विंध्यवासिनी कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा, हजारीबाग। पदमा स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एम.एड., बी.एड. एवं डी.एल.एड. की प्रशिक्षु छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ. अनूप कुमार, उप सचिव सतीश कुमार मेहता, विभागाध्यक्ष डॉ. तनुज गुप्ता एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर पारंपरिक, आधुनिक एवं ब्राइडल मेहंदी की आकर्षक डिजाइनों को उकेरकर कला एवं संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ हेमलता कुमारी एवं झारक्राफ्ट की सदस्य शिवांगी शालिनी शामिल रहीं। उन्होंने विभिन्न मानकों के आधार पर प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. अंशु रोजलिन लकड़ा एवं एनएसएस पदाधिकारी प्रो. अविनाश कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका शारदा देवी मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में सतलज हाउस की दीक्षा कुमारी ने प्रथम, नीलगिरी हाउस की सिमरन ने द्वितीय तथा हिमालय हाउस की तनु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या एवं निदेशक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय कला एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)