समाज जागरण/ अकबर अली
शक्तिनगर/ सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वाधान में दिनांक 4 अगस्त 2026 को “युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रो० विनोद कुमार सिंह ने युवा सक्रियता को विकसित भारत की नींव बताया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा सक्रियता को एक तेज मिलता है जब वह मीडिया विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ अपनी अभिव्यक्ति को वैश्विक मंच पर रखता है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा और मीडिया दोनों एक ऊर्जा स्रोत के समान है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में काशी विद्यापीठ शक्तिनगर की वरिष्ठ पप्राध्यापिका डॉ०अपर्णा त्रिपाठी ने युवा संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के अंत: संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि आज के सूचना समाज में मीडिया क्रांति को सही दिशा में आगे बढ़ाने हेतु युवा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए युवाओं को देश के विकास में बढ़-चढ़कर अपना योगदान सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक उदय नारायण पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आवाहन किया कि वह देश के विकास में अपना योगदान दें ताकि देश को उन्नति की ओर ले जाया जा सके। युवा पत्रकार रोहित कुमार विश्वकर्मा ने युवा शक्ति के समक्ष वर्तमान सामाजिक व्यवस्था में उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर सभी का ध्यान आकर्षित किया और चुनौतियों के समाधान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम के डॉ० छोटे लाल प्रसाद ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यापक डॉ० ओम प्रकाश यादव, डॉ० प्रभाकर लाल, अम्बरीश, रविकांत कुशवाहा, अमित कुमार सिंह, हिमांशु, राहुल सोनी, पंकज, साल्वी, अजय, अमृत लाल, नीरज, समीर, प्रभा, खुशबू, ममता, अंजलि, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



