बसनिया में हुआ मेधावी छात्रान्वेषी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन

बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

गाज़ीपुर जिले के भावरकोल ब्लाक स्थित बसनिया ग्राम में मेधावी छात्रान्वेषी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर व अन्य जिले से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 5 श्रेणियां रखी गई थी:
1) सामान्य ज्ञान (कक्षा 1से 12तक)

2)100 मीटर दौड़
3) भाषण प्रतियोगिता)
4निबंध प्रतियोगिता
5) संगीत प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि अमित रस्तोगी (समाज सेवी) ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अमित रस्तोगी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुऐ कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के साथ साथ शारीरिक क्षमता में भी निखार आता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के टैलेंट में वृद्धि होती है जो आगे चल कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश व क्षेत्र का नाम रोशन करते है। अमित रस्तोगी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजको व शिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया। विशिष्ट अतिथि अखिलेश सिंह(पूर्व प्रधान जगदीशपुर) ने कहा की इस क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,जरूरत है उसे निखारने की जो ऐसे आयोजनों से ही संभव है।

भाषण प्रतियोगिता में बक्सर के कक्षा 7 के विष्णु प्रिया राय ने प्रथम, मानिया के आलोक मौर्य द्वितीय (कक्षा 8), अन्नू चौहान (कबीरपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संगीत प्रतियोगिता में कानूवान के मारुति नंदन(कक्षा 5) ने पहला, खडीहा की प्रतिभा गुप्ता (कक्षा 10) ने दूसरा जबकि रवीना यादब (कक्षा 8) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका लक्ष्मण सिंह और ब्रिजेश मंगल राय (शिक्षक, बक्सर बिहार) ने निभाया।

इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता ब्रिजेश कुमार यादव ने किया। इस कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत सिंह थे। मंच उद्घोषक बद्रीनारायण सिंह ने किया। इस मौके पर पवन यादव (ग्रामप्रधन सुरनी), सुभाष सिंह यादव, दिनेश चंद्र ठाकुर, संतोष गुप्ता, निगा सिंह, सुमन मिश्रा, विनोद सिंह यादव, शिवबहादुर यादव, रजेश सिंह यादव आदि मौजुद थे।