google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से डिजिटल टिकटिंग का संदेश

पंजाब अमृतसर रघुनंदन पराशर जैतो/दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

अमृतसर,22 अप्रैल।फिरोजपुर मंडल ने रेलयात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इसी क्रम में 6 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज अमृतसर रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग के लाभों और विशेष रूप से ‘रेलवन’ ऐप के जरिए आसान व त्वरित टिकट बुकिंग की जानकारी दी गई। नाट्य कलाकारों ने यह संदेश दिया कि कैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। नुक्कड़ नाटक को यात्रियों ने सराहा और उपस्थित लोगों ने ‘रेलवन’ ऐप के उपयोग में रुचि दिखाई। ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से यात्रियों को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें छुट्टे पैसे रखने की झंझट से मुक्ति, 3 प्रतिशत की छूट, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल तथा कतारों से निजात शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)