google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज आन-बान-शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कॉलेज की टॉपर छात्रा ने गर्व के साथ ध्वजारोहण किया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)
vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने छात्रों और अतिथियों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, युवाओं की भूमिका और देशभक्ति के महत्व पर जोर दिया।


इस अवसर पर ट्रस्टी राम अवतार जालान, गौरी शंकर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। छात्रों ने राष्ट्रीय गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को और भी जीवंत और प्रेरणादायक बनाया।


समारोह का समापन तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)