google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर-61 के रॉयल स्टेट गार्डन में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

नोएडा के सेक्टर-61 स्थित रॉयल स्टेट गार्डन में इस वर्ष 26 जनवरी का आयोजन पूरे उत्साह, गरिमा और आधुनिक अंदाज़ में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेसिडेंट एफसीए डॉ. मनोरंजन मोहंती जी ने किया, जिनके हाथों विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा।

इस मौके पर सोसाइटी में कल्चरल इवेंट्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और छोटी-छोटी प्रस्तुतियों के ज़रिये बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)
vivo T4 5G (Phantom Grey, 128 GB) (8 GB RAM)

कार्यक्रम का माहौल पारिवारिक, सकारात्मक और ऊर्जा से भरा रहा। आयोजन की एक खास झलक तब देखने को मिली जब The Times of India ने यहां अपनी एक न्यूज़पेपर स्कीम लॉन्च की। इससे स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस पहल को जानकारी और जागरूकता से जोड़कर देखा। इस आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में सामुदायिक विकास समिति की अहम भूमिका रही।

रॉयल गार्डन की कलचुरल कमिटी आनंदिता के सदस्यों ने कार्यक्रम की योजना से लेकर व्यवस्थाओं तक हर स्तर पर सक्रिय योगदान दिया। मंच व्यवस्था और अनुशासन ने यह साबित किया कि जब समुदाय एकजुट होकर काम करता है, तो किसी भी आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है। रॉयल गार्डन एस्टेट का यह गणतंत्र दिवस समारोह एक औपचारिक आयोजन के साथ साथ समुदाय, संस्कृति और संविधान के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना।इस प्रोग्राम को सफल बनाने मे कुमार शैलेन्द्र, सेक्रेटरी , अनुज त्यागी , वाईस प्रेजिडेंनेट , गौरव जैतिक, कोसाध्यक, निशा सिंह , विनीशा और सरिता किशोर इत्यादि का साहजोग सराहनीय रही.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)