google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठनका गिरने से अधेड़ की मौत

समाज जागरण

गोड्डा

मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबडडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौंधी गांव के 48 वर्षीय अमरेंद्र मंडल की मौत शनिवार को ठनका गिरने से हो गई। वह बारिश के बीच बकरी लेकर खेत देखने गए थे। वापस घर लौटने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। खेत में काम कर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी इसके बाद देखने वालों की वहां भीड़ जमा हो गई। सुचना पर उसके स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।मौत की जानकारी मिलते हीं सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। इससे वहां का माहौल गमगीन हो गया।

ग्रमीणों के सहयोग से शव को घर लाया गया।इसी क्रम में सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात तथा शव का पंचनामा तैयार कर शव को अंत्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। इधर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। स्वजन और ग्रामीण उसे होश में लाने के प्रयास में जुटे रहे। घटना से हर कोई मर्माहत है।

मुआवजा एवं सहायता मृतक मजदूरी एवं मवेशी पालन कर अपना जीवन यापन करता था। इधर सूचना पर अंचलाधिकारी खगेन महतो के पहल पर राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक आश्रितों को आपदा राहत कोष से मिलने वाले चार लाख रुपए की मुआवजा हेतु प्रकिया में जूट गए। अंचलाधिकारी खगेन महतो ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए सरकारी प्रावधान के तहत जितना जल्द हो सके मुआवजा देने का भरोसा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)