google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क के किनारे मिला अधेड़ की शव

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज जंसा थाना क्षेत्र के भाऊपुर तिराहे के पास सड़क के किनारे स्थित एक कटरे के चबूतरे के पास अधेड़ का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई तो घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ की शिनाख्त शिव शंकर उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई। बताया जाता है कि मूल रूप से बड़ागांव के टिकरी गांव के रहने वाले शिव शंकर प्रजापति उम्र 50 वर्ष लगभग 20 वर्ष से जंसा थाना क्षेत्र के टेकरिया हरिहरपुर अपने ससुराल में परिवार सहित रह रहे थे। शनिवार को अपने घर से अपनी ट्राई साइकिल लेकर निकले थे रविवार को सुबह भाऊ पुर तिराहे के पास सड़क के किनारे स्थित एक कटरे के चबूतरे पर मृत अवस्था में पड़े थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने शव को देखा तो सन्न रह गए जिसकी सूचना आज की तरह क्षेत्र में फैल गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त शिव शंकर प्रजापति के रूप में किया परिजन शव को अपने साथ घर ले गए और अंतिम दाह संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक का 8 वर्ष पूर्व रीड की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था लेकिन सफल ऑपरेशन नहीं होने के कारण विकलांग हो गए तब से लगातार दवा चल रही थी। मृतक लुधियाना में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करके परिवार का भरण पोषण करता था तीन पुत्र तथा एक पुत्री का पिता बताया जाता है वही पत्नी रंजू का रो-रोकर बुरा हाल है ग्रामीणों के अनुसार मृतक का ननिहाल भाऊपूर में था। इस मामले में थाना अध्यक्ष जंसा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लंबी बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी जिसे परिजनों ने पंचनामा कर शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)