समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
स्थानीय विकासखंड के हाथी बाजार में रविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय रक्षा संघ की पदाधिकारियो ने बांग्लादेश का पुतलाफुक कर बांग्लादेश के खिलाफ नारे लगाये। बताते चलें कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय रक्षा संघ के पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा की भारत सरकार एक बार बांग्लादेश जाने का मौका दें तो हिंदुओं को प्रताड़ित करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे भारत में रहने वाले हिंदुओं को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। वही जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पटेल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का शोषण हो रहा है महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है विरोध करने पर हिंदुओं की हत्या की जा रही है। कट्टर पंक्तियों ने हिंदू परिवारों को जिंदा जला रहे हैं। इतनी क्रूरता एक जिहादी ही कर सकता है ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है। भारत सरकार को हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू परिवारों को सुरक्षित वापस लेकर आना चाहिए यदि राष्ट्रीय रक्षा संघ के पदाधिकारी को बांग्लादेश जाने का मौका मिले तो हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों को घर में घुसकर मारेंगे भारत सरकार को बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता देनी चाहिये। इस मौके पर प्रमुखरूप से शशि प्रकाश सिंह, मनीष कुमार दुबे, राज तिवारी, मुनिकेश मिश्रा, डॉ जीपी गुप्ता डॉक्टर रामरेखा सिंह, सुनील कुमार पांडे, अंकेश गिरी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, परशुराम मौर्य, तारकनाथ पांडे , चंद्रकांत पांडेय,अमित सोनी विवेक सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



