
दैनिक समाज जागरण, सत्यदेव सिंह ,हसपुरा प्रखंड
हसपुरा (औरंंगाबाद) 21 सितंबर 2022 :-हसपुरा प्रखंड के मिडिल स्कूल टाल में सीएलटीएस दिनेश सिंह ने छात्र – छात्राओं के बीच अभियान चलाकर बिहार लोहिया स्वच्छता की जानकारी दी। कहा कि मनुष्य को जीवन में स्वच्छता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा सरकारी स्तर से चलाया जा रहा स्वच्छता कार्यक्रम एक बेहतर पहल है। जिसे लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पहला कार्य हाथों का साफ – सफाई जरूरी है। इस दौरान स्कूली बच्चों को खाना खाने के पहले और शौंच करने के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए बताया गया। बच्चों को स्वच्छता से सबंधित विस्तार से जानकारी दिया गया। शिक्षक राजा राम , महेश प्रसाद, शिक्षिका आरावती कुमारी , नीलम देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



