google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने महानंदा सभागार का उद्घाटन फीता काटकर किया

राहुल कुमार, किशनगंज

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार – सह – प्रभारी मंत्री मो. जमा खां एवं जिला पदाधिकारी किशनगंज तुषार सिंगला के द्वारा डीआरडीए परिसर स्थित कनकई सभागार एवं समाहरणालय परिसर स्थित महानंदा सभागार का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिला अधिकारी ने बताया कि इन दोनों सभागार के बन जाने से विभागीय बैठक करने में काफी सहोलियत होगी। इसका निर्माण भवन प्रमंडल किशनगंज द्वारा कराया गया है। दोनों सभागार तकनीकी रूप से सभी सुविधाओं से युक्त है इसमें एक साथ लगभग 100 आदमी के बैठने की व्यवस्था हो पायेगी। इस अवसर पर माननीय बिहार विधानसभा सदस्य ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन ,पुलिस अधीक्षक,किशनगंज, उप विकास आयुक्त किशनगंज उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)