google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तृणमूल के एक और नेता पर पुलिस का शिकंजा, जमीन कब्जा मामले में गौतम गोस्वामी गिरफ्तार

दार्जिलिंग:समाज जागरण:
जमीन कब्जा मामले में तृणमूल के एक और नेता पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। दरअसल निष्कासित तृणमूल नेता देबाशीष प्रमाणिक की गिरफ्तारी के बाद अब डाबग्राम-फूलबड़ी इलाके के तृणमूल नेता गौतम गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रूप (एसओजी) ने दिल्ली से गौतम गोस्वामी को गिरफ्तार कर आज बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची।
गौतम गोस्वामी को अभी बागडोगरा थाना में रखा गया है। बताया गया है कि फूलबाड़ी इलाके में जमीन कब्जा मामले में गौतम गोस्वामी को दिल्ली से गिरफ्तार कर फ्लाइट से आज बागडोगरा लाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)