दैनिक समाज जागरण/पंकज राघव
संभल। के.बी. हिंदी सेवा न्यास (पजीकृत) एवं डॉ. मिथिला दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास (पंजीकृत) द्वारा बिसौली, जनपद बदायूँ में आयोजित किये गए सम्मानोपाधि अलंकरण समारोह – 2024 में बहजोई निवासी कु. अंजली पुत्री अर्जुन सतूले को “के.बी.स्मृति शोध श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा लिखे गए सर्वोत्तम शोध आलेख “रीतिकालीन काव्य में नारी विमर्श”, “महादेवी वर्मा के काव्य में विरह वेदना” एवं उनकी हिन्दी साहित्य सेवा-साधना, समर्पण एवं हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रदान किया गया।
कु. अंजली के पुरस्कृत शोध आलेख में मध्यकालीन हिंदी कविता (रीतिकालीन काव्य) में महिलाओं के मुद्दों और प्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा की रचनाओं में अलगाव, उत्कंठा एवं तृष्णा की अभिव्यक्ति के अपने व्यावहारिक विश्लेषण उल्लेखनीय है। महादेवी वर्मा की लगन, रचनात्मकता और विद्वत्तापूर्ण गहराई ने हिंदी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। अलंकरण समारोह में कु. अंजली द्बारा हिंदी कविता में उठाये गए महिला मुद्दों और भावनात्मक गहराई पर किये गए उनके अनुसन्धान पर उनकी सराहना की गयी। उनका यह अनुसन्धान हिंदी साहित्य के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने श्याम सुन्दर मेमोरियल महाविद्यालय चंदौसी से स्नातकोत्तर (हिन्दी), बहजोई महाविद्यालय बहजोई, से स्नातक की परीक्षा पास की है। वर्तमान में वह महात्मा ज्योतिबा फ़ुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में शिक्षा स्नातक (बी.एड.) में अध्ययनरत है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



