समाज जागरण
सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के अथक प्रयास ने एक गुमशुदा बच्चे को उसके परिवार से मिलाया है।
दिनांक 10.04.2026 को रात्रि 8 बजे ग्राम पथरहा से पन्नूगंज थाने और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से बच्चे को संरक्षित किया गया था। चाईल्ड हेल्प लाइन ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की स्थानीय मीडिया एवं ग्रामीणजानों से पता करते करते दोपहर लगभग 11 बजे पता चला कि बालक ग्राम अरौली का रहने वाला है। मुकेश सिंह परियोजना समन्वयक द्वारा ग्राम प्रधान से संपर्क कर बच्चे के परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया मौके पर चाइल्ड हेल्प लाईन टीम से अमन सोनकर रविन्द्र सिंह एवं सीमा शर्मा उपस्थित रही।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एक 24 घंटे संचालित निशुल्क आपातकालीन सेवा है, जो संकट में फंसे बच्चों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



