google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति टीम अनपरा द्वारा गरीब, असहाय महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल वितरण

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। मिशन शक्ति टीम अनपरा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र द्वारा मानवीय संवेदनाओं के तहत क्षेत्र में निवासरत गरीब, असहाय महिलाओं एवं बुजुर्गों को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090/112 एवं सरकारी सहायता योजनाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

मिशन शक्ति टीम ने बताया कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, जिससे जरूरतमंद वर्ग को सहायता प्रदान की जा सके। स्थानीय लोगों द्वारा मिशन शक्ति टीम अनपरा की इस पहल की सराहना की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)